लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले

By भाषा | Updated: November 5, 2021 13:54 IST

Open in App

पुडुचेरी, पांच नवंबर केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,145 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि माहे में छह मामले, पुडुचेरी में तीन और कराईकल में दो नये मामले सामने आये। शुक्रवार को सुबह 10 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान यनम क्षेत्र में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 320 हैं जिनमें से 63 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि शेष 257 मरीज घरों में पृथक-वास में है।

माहे के 68 साल के एक मरीज ने पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,861 हो गई।

पिछले 24 घंटों में 40 और लोग ठीक हुए हैं। इस महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 1,25,964 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह