लाइव न्यूज़ :

11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:51 IST

Open in App

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 11 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ अभियान से प्रभावित होकर 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी, जन मिलिशिया सदस्य देवा मण्डावी, बामन मण्ड़वी, ग्राम कमेटी सदस्य बामन कवासी, चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हड़मा राम मण्डावी, ग्राम कमेटी सदस्य हिड़मा मण्डावी, जन मिलिशिया सदस्य रतन मण्डावी, विकास कुमार मंडावी, मुकेश कुमार मंडावी, मोहन कारटम और ग्राम कमेटी सदस्य अजय कुमार मंडावी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जन मिलिशिया कमांडर और सदस्यों ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया है। जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी पर एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे 'लोन वर्राटू' (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचार धारा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार माह में 'लोन वर्राटू' अभियान से प्रभावित होकर 52 इनामी नक्सलियों समेत कुल 199 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

इस अभियान के तहत थाना, शिविरों तथा ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर आत्मसमर्पण करने की अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10—10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल