लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 2,194 नये मामले

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:59 IST

Open in App

जयपुर, 17 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,089 तक पहुंच गया। जबकि 2,194 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,30,180 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,089 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 400, जोधपुर में 207,अजमेर में 159, बीकानेर में 152, कोटा में 118, भरतपुर में 97, उदयपुर—पाली में 80—80 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,09,058 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 2,194 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,30,180 हो गयी जिनमें से 19,033 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 484, जोधपुर में 317, अलवर 247, अजमेर 180, कोटा 147, बीकानेर में 122, नागौर 94, भरतपुर में 87, उदयपुर में 86 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह