लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 2080 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:42 IST

Open in App

जयपुर, 11 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2019 तक पहुंच गया। वहीं 2080 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,17,151 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2019 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 388, जोधपुर में 197, अजमेर में 150, बीकानेर में 148, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 77 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,98,139 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

बुधवार को संक्रमण के 2080 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,17,151 हो गयी जिनमें से 16,993 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 450, जोधपुर में 310, बीकानेर में 175, अजमेर में 141, अलवर में 115, कोटा में 113, गंगानगर में 85 नये मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे