लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से 11 और लोगों की मौत, 1122 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:22 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1122 नये मामले सामने आने के बाद अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,95,953 पहुंच गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2589 तक पहुंच गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2589 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 484, जोधपुर में 276, अजमेर में 211, बीकानेर में 165, कोटा में 160, भरतपुर में 118, उदयपुर में 108, और पाली में 104 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 1974 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,79,717 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1122 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,95,953 हो गयी जिनमें से 13,647 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 255, जोधपुर में 101,कोटा में 92, भीलवाडा में 61, उदयपुर में 55, अजमेर-अलवर में 45-45 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा