लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ट्रक ने पीछे से मारी बस को टक्कर, 11 प्रवासी श्रमिक घायल

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:50 IST

पुलिस के अनुसार बस में 25 प्रवासी श्रमिक सवार थे और बस हिमाचल प्रदेश से बिहार जा रही थी। बस जैसे ही कुशीनगर पहुंची, एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पथेरवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रविवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर में 11 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पथेरवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रविवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर में 11 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सात लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें उसी बस से घर रवाना कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बस में 25 प्रवासी श्रमिक सवार थे और बस हिमाचल प्रदेश से बिहार जा रही थी। बस जैसे ही कुशीनगर पहुंची, एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि अभी चार श्रमिकों का उपचार चल रहा है और उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियासड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं