लाइव न्यूज़ :

सट्टा लगाने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार : 16 लाख रुपए बरामद

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:03 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), तीन फरवरी शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने सट्टा लगाने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 16 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत साउथ सिटी कॉलोनी के एक मकान में सट्टा माफिया द्वारा अपने एजेंटों के माध्यम से शहर में सट्टा लगवाया जाता था, पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में सट्टा माफिया का मुख्य सहयोगी राहत अली भी मौजूद था तथा एजेंटों द्वारा सट्टा लगा कर लाए गए रुपयों आदि का हिसाब कर रहा था। यह सट्टा व्हाट्सएप के जरिए लगाया जाता है।

आनंद के मुताबिक सट्टा माफिया राहत अली ने बताया कि वह वेद व्यास और बेदी नामक सटोरियों के लिए काम करता है तथा दिन का जो भी सट्टा लगाया जाता है उसका पूरा हिसाब बेदी को भेज दिया जाता है।

पुलिस ने राहत अली, सुमन, अमित शर्मा, राजीव कुमार समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है एवं इनके पास से ₹16 लाख़ तथा छह लैपटॉप एवं आठ फोन बरामद किये है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है एवं गिरोह के अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है