लाइव न्यूज़ :

नागपुर के कॉलेज में एमबीबीएस के 11 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:40 IST

Open in App

नागपुर, सात सितंबर महाराष्ट्र के नागपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के कम से कम 11 छात्रों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। कॉलेज के डीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में इन छात्रों की जांच हुई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दिलीप गोडे ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में डेंगू के मरीजों का उपचार हो रहा है। जब हमारे दो छात्रों को बुखार हुआ तो हमें डेंगू का संदेह हुआ। उन्हें अस्पातल में भर्ती करने के पहले, हमने रेपिड एंटीजेन जांच कराई जिसमें रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।”

उन्होंने कहा कि इन दो मामलों के सामने आने के बाद, डॉक्टर सभी छात्रों की जांच के लिए छात्रावास गए और उनमें से 60 में लक्षण पाए गए जिनकी आरटी पीसीआर जांच कराई गई।

सोमवार को आए जांच के नतीजे में नौ छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई। डीन ने कहा कि कॉलेज के कम से कम सौ छात्रों को पृथक वास में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र