लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात 11 लाख कर्मियों को पहले लगेगा टीका : रूपाणी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जनवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों समेत करीब 11 लाख लोगों को राज्य में प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 16,000 कर्मियों को टीके लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य में टीका देने के लिए चार प्राथमिकता समूहों के 1.2 करोड़ लोगों का डेटाबेस तैयार किया गया है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा था कि भारत में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा, इसमें करीब तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

रूपाणी ने कहा कि छह क्षेत्रीय डिपो, अन्य ढांचे मसलन कोल्ड चेन, टीके की खुराकों का भंडारण एवं आपूर्ति आदि की व्यवस्था की जा चुकी है।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘गुजरात में प्राथमिकता समूहों का डेटाबेस बनाने का काम हमने पूरा कर लिया है। कोविड-19 ड्यूटी में करीब 11 लाख लोग लगे हैं जिनमें चार लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी हैं तथा पुलिस एवं सफाईकर्मियों समेत छह लाख से अधिक अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी हैं, उन्हें टीकाकरण का लाभ पहले मिलेगा।’’

उन्होंने बताया कि प्राथमिकता समूहों के लिए घर-घर किए सर्वे के मुताबिक 1.05 करोड़ से अधिक लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं तथा 2.75 लाख ऐसे लोगों की पहचान की गई है जिनकी आयु 50 वर्ष से तो कम है लेकिन वे अन्य रोगों से ग्रस्त हैं।

रूपाणी ने लोगों से टीकाकरण के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिन लोगों ने हमारे जवानों पर सवाल उठाए, चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर सवाल खड़े किए और राम मंदिर पर फैसले के बाद न्यायपालिका पर संदेह जताया, वे उन वैज्ञानिकों और चिकित्सकों पर सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने मेड इन इंडिया टीके बनाए। यह विपक्षी दलों की निचले स्तर की मानसिकता को दिखाता है और लोग इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस