लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा के गंजाम जिले में हुए संघर्ष में किशोर समेत 11 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:07 IST

Open in App

बेरहामपुर(ओड़िशा), 22 जून ओड़िशा के गंजाम जिले में संघर्ष में कथित तौर पर शामिल 11 लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। गंजाम में हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गयी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक किशोर सहित 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सभी पोलासरा इलाके के रहने वाले हैं ।

पोलासरा थाना प्रभारी जीतेंद्र प्रधान ने बताया कि उनके पास से संघर्ष में इस्तेमाल बांस और लकड़ी के लट्ठ बरामद किये गये हैं ।

पुलिस ने बताया कि मधुपल्ली एवं पोलासरा शहर के दो समूह रविवार को रायमल के निकट धनेई बांध पर पिकनिक के लिये गये थे ।

उन्होंने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई बहस के बाद पिकनिक स्थल पर ही भिड़ंत हो गयी। प्रधान ने बताया कि इस हादसे में घायल बाबुला प्रधान (42) की रविवार को बेरहामपुर के अस्पताल में मौत हो गयी जबकि सन्यासी पोलाइ (37) की कटक में एक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को मौत हो गयी । पुलिस ने बताया कि इस झड़प में घायल हुये दो अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!