लाइव न्यूज़ :

आईजीएनएफए के 11 आईएफएस अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 26, 2021 15:10 IST

Open in App

देहरादून, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रशिक्षण लेने गए स्थानीय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के भारतीय वन सेवा के 48 अधिकारियों में से 11 को वहां से लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

जिला निगरानी अधिकारी राजीव कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि इनमें से आठ अधिकारी 19 नवंबर को दिल्ली लौटने पर कोविड-19 से ग्रस्त पाए गए जबकि 24 नवंबर को देहरादून लौटने पर तीन और अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमित अधिकारियों को अकादमी के पुराने छात्रावास में पृथकवास में रखा गया है और उस इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। दीक्षित ने बताया कि सभी संक्रमित अधिकारियों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के रास्ते देहरादून लौटे अधिकारियों को राज्य में कोविड मानक परिचालन में दी गई ढील की वजह से आसानी से सीमा में प्रवेश मिल गया। राज्य सरकार ने हाल में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होने का प्रमाणपत्र पेश करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

उत्तराखंड में कोविड-19 का पहला मामला भी अकादमी में ही आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं