देवघर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:08 IST2021-12-19T19:08:31+5:302021-12-19T19:08:31+5:30

11 cyber thugs arrested in Deoghar | देवघर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार

देवघर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार

देवघर, 19 दिसंबर झारखंड के देवघर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आज 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 22 मोबाइल, 35 सिम, सात एटीएम, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और नगद 32000 रूपये बरामद किये।

देवघर साइबर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज जिले के सारठ थाना क्षेत्र के कुरूमटांड, झगराही एवं बगदाहा गांव तथा देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में छापामारी कर कुल ग्यारह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड, सात एटीएम, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और नगद 32000 रूपये बरामद किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 11 cyber thugs arrested in Deoghar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे