देवघर में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:29 IST2021-11-07T21:29:53+5:302021-11-07T21:29:53+5:30

देवघर में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर, सात नवंबर झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने 11 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- कर्णपूरा, मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- बावनबीघा, पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम- रंगासिरसा, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम- पंचरूखी एवं कानो से कुल ग्यारह (11) साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 16 मोबाइल,28 सिम कार्ड, 16 पासबुक, एक चेकबुक, छः एटीएम और कुल 48,000 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।