लाइव न्यूज़ :

देवघर एवं जामताड़ा से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:20 IST

Open in App

देवघर, नौ फरवरी झारखंड की देवघर पुलिस ने मंगलवार को देवघर तथा जामताड़ा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 11 साइबर अपराधियों को धर दबोचा। इनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 27 सिम कार्ड और आठ एटीएम कार्ड एवं एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर कुल 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, 27 सिम कार्ड, एक पासबुक, आठ एटीएम कार्ड और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है।

जामताड़ा जिले से आरोपियों सगीर अंसारी (26), ताजुद्दीन अंसारी (24), जहीर अंसारी (23), मुशर्रफ अंसारी (25) को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, देवघर जिले से जफरूद्दीन अंसारी (19), साजिद अंसारी (19), आरिफ अंसारी (27), अजहरूद्दीन अंसारी (27), लाल मोहम्मद अंसारी (26), मुर्शेद अंसारी (27), कुर्बान अंसारी (22) को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए