लाइव न्यूज़ :

असम के तेजपुर में बाल गृह में 11 बच्चों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:16 IST

Open in App

तेजपुर, 28 जून असम के सोनितपुर जिले के एक बाल गृह में 11 बच्चे कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तेजपुर के इस बाल गृह में काम करने वाले छह कर्मियों को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सभी 17 लोगों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (टीएमसीएच) में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के इस बाल गृह को एक निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

जिले के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक जे अहमद ने बताया कि इससे पहले, इसी केंद्र के तीन बच्चों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

अहमद ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान, सोनितपुर जिले के 259 बच्चे कोविड​​​​-19 से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

इस बीच, असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एएससीपीसीआर) की सदस्य रूपा हजारिका ने टीएमसीएच का दौरा किया और संक्रमित पाए गए 11 बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने सोनितपुर के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्तों, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ), बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष और सदस्यों और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की, ताकि प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए किए जा रहे उपायों का पता लगाया जा सके।

हजारिका ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि नागांव, जोरहाट और डिब्रूगढ़ सहित अन्य जिलों में भी कई बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण