लाइव न्यूज़ :

एनजीटी नियमों के उल्लंघन पर 11 बिल्डरों के कार्यालय व सोसायटी क्लब सील

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:56 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 21 सितंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन करने पर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को 11 बिल्डरों के कार्यालय तथा सोसायटी क्लब को सील कर दिया है।

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितू माहेश्वरी ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों के क्रम में नोएडा प्राधिकरण की टीम द्वारा विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में एसटीपी के प्रावधानों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ सोसाइटी में या तो एसटीपी निर्मित नहीं है, या क्रियाशील नहीं है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सेक्टर-75 में स्थित ऐसोटेक गोल्फ सिटी, गार्डेनिया इंडिया लिमिटेड, एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर 77 स्थित एबीपी विल टेक प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर 119 स्थित गौर संस इंडिया लिमिटेड, सेक्टर 119 स्थित अनन्या, सेक्टर 61 स्थित गार्डेनिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर 61 स्थित प्रतीक विल टेक प्राइवेट लिमिटेड, मनीषा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 61 तथा सेक्टर 52 स्थित इच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एनजीटी के नियमों के उल्लंघन पाया गया। उन्होने बताया कि बिल्डरों के ऑफिस तथा सोसायटी क्लब को सील किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो