लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 11 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 15:06 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), दो जून गौतम बुद्ध नगर जिले में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार कयिा गया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार रात को एक सूचना के आधार पर रोहित तथा अखिल हलदर को गिरफ्तार किया और उनके पास से 90 पव्वा शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 73 के पास से सकलेन नामक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 40 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शीशपाल तथा जीवन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 70 पव्वा शराब बरामद की है।

उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने 46 पव्वे शराब बरामद की और इस मामले में रवि शर्मा को गिरफ्तार किया। थाना बादलपुर पुलिस ने ही नीरज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 32 पव्वा शराब बरामद की।

इसके अलावा थाना दादरी पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि थाना फेस -2 पुलिस ने मनोज तथा जितेंद्र सिंह नामक दो शराब तस्करों को भूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया और उनके पास से 100 पव्वा शराब बरामद की। थाना इकोटेक- प्रथम पुलिस ने शशिकांत नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए