लाइव न्यूज़ :

पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे कृपांक पाने वाले 10वीं के छात्र

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच नवंबर गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि कृपांक (ग्रेस मार्क) पाकर 10वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।

गौरतलब है कि राज्य शिक्षा विभाग द्वारा 2016 में तय नियम के तहत कृपांक पाकर पास होने वाले छात्र राज्य में पॉलिटेक्निक संस्थानों के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला नहीं ले सकते थे।

गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत में राज्य के शिक्षा मंत्री जीतूभाई वघानी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल से नियम को समाप्त करने का फैसला किया है ताकि छात्रों को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल सके।

वघानी ने कहा, ‘‘विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में करीब 30,000 सीटें खाली हैं, और कुछ इतने ही छात्र इस साल कृपांक से एसएससी परीक्षा पास हुए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन छात्रों को अपना करियर बनाने का अवसर मिले, हमने इन्हें डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला लेने की अनुमति दी है।’’

कोविड-19 महामारी के कारण इस साल गुजरात में 10वीं की परीक्षा रद्द हो गयी थी और छात्रों को पास करके अगली कक्षा में भेज दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos