लाइव न्यूज़ :

बंगाल में दसवीं कक्षा के छात्रों को 20 जुलाई को मिलेगा अंकपत्र

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:15 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जुलाई पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कारण बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने के बाद विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा के परिणाम और आंतरिक आकलन अंक को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए दसवी कक्षा के अंकपत्र उन्हें जल्द ही दिए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को यहां जारी अधिसूचना में दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने अधिसूचना में कहा कि 20 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन के बाद अंक पत्र जारी किए जाएंगे।

अधिसूचना में गांगुली ने कहा, ‘‘इस बार मेधा सूची नहीं होगी। दसवीं कक्षा (माध्यमिक) के उम्मीदवार मंगलवार को निश्चित वेबसाइट पर लॉग इन कर अंक पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।’’

उन्होंने पहले कहा था कि विचार-विमर्श के बाद विशेषज्ञों ने आकलन मानदंड पर निर्णय किया है जिसके मुताबिक 50 प्रतिशत अंक नौवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर और शेष 50 प्रतिशत अंक आंतरिक आकलन के आधार पर दिए जाएंगे।

उम्मीदवार जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या के आधार पर वेबसाइट से अंक पत्र हासिल कर सकेंगे।

इस वर्ष 12 लाख से अधिक छात्र माध्यमिक परीक्षा देने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह