लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

By भाषा | Updated: May 15, 2021 17:22 IST

Open in App

कोलकाता, 15 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर के जोर पकड़ने के चलते जून में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को शनिवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने राज्य में संक्रमण की रोकथाम के लिये रविवार से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

मुख्य सचिव अलपन बंधोपाध्याय ने कहा कि राज्य की बोर्ड की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

उन्होंने यहां राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ''जून में कोई माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी ।''

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिये प्रबंध करना मुश्किल है। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जून जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून से शुरू होनी थीं।

बंदोपाध्याय ने कहा कि शिक्षा विभाग दोनों परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम तैयार करने के लिये राज्य के बोर्डों के अधिकारियों के साथ बैठकें करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों