लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी बटालियन में 10वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:57 IST

Open in App

नोएडा, नौ नवंबर ग्रेटर नोएडा स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 39वीं बटालियन में मंगलवार से पांच दिवसीय 10वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) वीएसके कौमुदी ने तीरंदाजी कर इसकी शुरुआत की। इससे पहले उद्घाटन कार्यक्रम में आइटीबीपी के महिला एवं पुरुष पाइप बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार जवानों ने संतुलन का बेहतर करतब दिखाते हुए एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय व राज्य पुलिस बल की 24 टीमें शिरकत कर रही हैं।

पहले दिन आइटीबीपी ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक-एक रजत व कांस्य पदक जीते।

मुख्य अतिथि वीएसके कौमुदी ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप देश के पुलिस बलों की तीरंदाजी प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन मंच है। इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा सामने आती है। प्रतियोगिता का समापन 13 नवंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos