लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन तरीके से आयोजित होगी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 17:13 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की एचएससी (12वीं कक्षा) और एसएससी (10वीं कक्षा) की अगले महीने से होने वाली लिखित परीक्षाएं केवल ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएगी।

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

गायकवाड ने कहा कि इसका मतलब है कि छात्रों को इसके लिए शारीरिक रूप से परीक्षा केंद्रों में उपस्थित रहना होगा।

उन्होंने कहा, "छात्रों के स्कूल उनके परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा के नियमित तीन घंटे की अवधि के अलावा, उन्हें प्रश्नों को समझने के लिए अतिरिक्त आधे घंटे का समय मिलेगा।"

गायकवाड ने कहा कि परीक्षा की तिथियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं और लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा 29 अप्रैल से 20 मई के बीच आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं