लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,096 नए मामले, 64 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात अगस्त ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 1,096 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 9,85,827 पर पहुंच गयी जबकि 64 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 6,366 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 1,096 नए मामलों में से 637 पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

खुर्दा जिले में 389 मामले, कटक में 92 और बालासोर में 77 मामले आए। राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले के तहत ही आती है। बौध और नबरंगपुर जिलों में कोई नया मामला नहीं आया। खुर्दा में ही सबसे अधिक 27 मरीजों की मौत हुई और कटक में 17 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि इस संक्रामक रोग से अब तक 9,66,928 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 1,558 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। ओडिशा में अभी 12,480 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 5.97 प्रतिशत है। अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए 1.64 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में 1,76,70,656 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

इस बीच, ओडिशा सरकार ने कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अति आवश्यक एक्स्ट्राकोरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजीनेशन (ईसीएमओ) केंद्र स्थापित किया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस के उन मरीजों को राहत मिली है जिन्हें पहले विमान के जरिए कोलकाता, हैदराबाद या चेन्नई ले जाया गया था। यह केंद्र 15 अगस्त से काम करना शुरू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र