लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,094 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:36 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,094 नए मामले आए और 17 मरीजों ने जान गंवाई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 66,20,423 पर पहुंच गयी और मृतकों की संख्या 1,40,447 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 982 मामले आए और 27 मरीजों की मौत हुई थी।

विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों में कुल 1,976 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 64,63,932 हो गयी है और 12,410 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 97.64 प्रतिशत है। मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक 339 नए मामले मुंबई में आए। इसके साथ पुणे में 111 नए मामले आए।

महाराष्ट्र के लिए कोरोना वायरस के आंकड़ें इस प्रकार हैं : कुल मामले 66,20,423, नए मामले 1,094, कुल मौत 1,40,447, नयी मौत 17, स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 64,63,932, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,410, जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 6,35,22,546 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग