लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस का आतंका, 1,090 नये मामले, 52 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: July 26, 2020 03:27 IST

शहर में इस समय 23,071 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है। अब तक महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,07,981 मामले सामने आये हैं जिनमें से 78,877 लोग संक्रमण से उबरकर स्वस्थ हो चुके हैं

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,000 के पार चली गयी। महानगर में 52 लोगों ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,000 के पार चली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन में महानगर में 52 लोगों ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी और देश की आर्थिक राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 6,033 हो गयी।

उन्होंने बताया कि इनमें से 40 रोगी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। शहर में शनिवार को जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हुई, उनमें से 33 की उम्र 60 साल से अधिक थी, वहीं चार की उम्र 40 से कम थी।

इस बीच शहर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 1,090 नये मामले सामने आये, वहीं 617 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। शहर में इस समय 23,071 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है। अब तक महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,07,981 मामले सामने आये हैं जिनमें से 78,877 लोग संक्रमण से उबरकर स्वस्थ हो चुके हैं

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया