जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 109 नए मरीज
By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:24 IST2021-01-16T20:24:38+5:302021-01-16T20:24:38+5:30

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 109 नए मरीज
श्रीनगर, 16 जनवरी जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे में 109 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद शनिवार को कुल मामले 1,23,217 पहुंच गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में एक संक्रमित की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 1921 हो गई है।
उन्होंने बताया कि 55 मामले जम्मू क्षेत्र से रिपोर्ट हुए हैं जबकि कश्मीर क्षेत्र से 54 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में सबसे ज्यादा 47 मामले आए। इसके बाद श्रीनगर में 20 संक्रमितों की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1280 है। 1,20,016 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
इस अवधि में कश्मीर क्षेत्र में एक मरीज ने दम तोड़ा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।