लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 109 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,21,989 हुई

By भाषा | Updated: August 12, 2021 12:23 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 अगस्त पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 109 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,21,989 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि दो और लोगों की - पुडुचेरी से एक और माहे से एक व्यक्ति की - पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या 1,803 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 15.63 लाख नमूनों की जांच की है और इनमें से 13.36 लाख नेगेटिव पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत है जबकि मृतक दर एवं स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.48 प्रतिशत और 97.77 प्रतिशत है। श्रीरामुलु ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक, बीते 24 घंटों की अवधि में सामने आए नये मामलों में से सर्वाधिक 77 मामले पुडुचेरी क्षेत्र में आए हैं जबकि माहे में 21, कराइकल में 10 और यनम में एक मामला आया।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 914 है जिनमें से 200 मरीजों का अस्पताल में और शेष का इलाज घर में पृथक-वास में चल रहा है।

स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल 7.50 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें दूसरी खुराक ले चुके लोग भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा