लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,891 मामले, 295 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:19 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 10,891 नए मामले आए तथा 295 लोगों की मौत हो गयी। पिछले 24 घंटे में 16,577 मरीज ठीक हो गए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 58,52,891 और मृतक संख्या 1,01,172 हो गयी है। राज्य में सोमवार को संक्रमण के 10,291 मामले आए तथा 154 लोगों की मौत हुई। अस्पताल से 16,577 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 55,80,925 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 1,67,927 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 2,11,042 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में अब तक कुल 3,69,07,181 नमूनों की जांच हो चुकी है। मौत के 295 मामलों में से 208 मामले पिछले 48 घंटे में और 87 पिछले सप्ताह आए। पुराने आंकड़ों के मिलान की कवायद के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मौत के 407 मामलों को जोड़ा है। ये सभी मौतें पिछले सप्ताह हुई थी। इस तरह मंगलवार को 702 और मृतकों की संख्या जुड़ गयी।

मुंबई में सबसे ज्यादा 682 मामले आए तथा सात लोगों की मौत हो गयी। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 7,12,055 और मृतक संख्या 15,006 हो गयी है। मुंबई में 28 मार्च के बाद सबसे कम मौतें हुई हैं। इस दौरान नासिक खंड से संक्रमण के 953 मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos