लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,085 नए मामले, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 01:39 IST

Open in App

भोपाल, 19 दिसंबर मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,085 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,30,215 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,468 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल एवं जबलपुर में दो-दो और ग्वालियर, खरगोन, रतलाम, विदिशा, झाबुआ एवं श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 834 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 553, उज्जैन में 101, सागर में 145, जबलपुर में 234 एवं ग्वालियर में 191 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,30,215 संक्रमितों में से अब तक 2,15,211 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 11,536 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल