लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 1085, नगालैंड में 79 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:38 IST

Open in App

अमरावती/कोहिमा 24 नवंबर आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1085 नए मरीज सामने आए, जबकि पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में 79 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अमरावती में आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,63,843 हो गई ।

बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में 1447 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि आठ की मौत हुई।

इसमें बताया गया है कि प्रदेश में अबतक 8,43,863 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 6956 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 13,024 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

उधर, नगालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पी फोम ने कोहिमा में बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 79 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10,931 हो गई।

उन्होंने बताया कि 9291 लोग संक्रामक रोग से स्वस्थ हुए, जबकि 1471 संक्रमित फिलहाल उपचाराधीन हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?