प्रयागराज में 1084 व्यक्ति संक्रमित, तीन व्यक्तियों की मृत्यु

By भाषा | Updated: April 7, 2021 01:53 IST2021-04-07T01:53:23+5:302021-04-07T01:53:23+5:30

1084 people infected in Prayagraj, three people died | प्रयागराज में 1084 व्यक्ति संक्रमित, तीन व्यक्तियों की मृत्यु

प्रयागराज में 1084 व्यक्ति संक्रमित, तीन व्यक्तियों की मृत्यु

प्रयागराज, छह अप्रैल प्रयागराज जिले में मंगलवार को 1084 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं तीन व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रभाकर राय के मुताबिक, मंगलवार को कुल 8,363 नमूने लिए गए जिसमें से 1084 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वरूपरानी नेहरू एल-3 अस्पताल में 202 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एल-3 अस्पताल से 20 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं एल-2 तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 59 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1084 people infected in Prayagraj, three people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे