लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 108 मरीजों की मौत, संक्रमण के 1268 नए मामले आए

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:12 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जून उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 108 रोगियों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अबतक महामारी से कुल 20,895 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं प्रदेश में इस अवधि के दौरान 1,268 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्ट होने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,95,212 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 से जिन 108 मरीजों की मौत गत 24 घंटे में हुई है उनमें कानपुर के 10, गोरखपुर के नौ, अमरोहा के आठ, प्रयागराज के सात, लखनऊ, मेरठ और झांसी के आठ-आठ मरीज शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सामने आए संक्रमण के 1268 नए मामलों में लखनऊ के 75, सहारनपुर के 66, मुजफफरनगर के 65, मेरठ के 55 मरीज शामिल हैं।

इससे पहले अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में लगातार जांच बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि गत एक दिन में कुल 3,40,411 नमूनों की जांच की गई है। प्रदेश में अब तक कुल 5,04,05,030 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 16,48,771 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 25,546 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 14,581मरीज गृह पृथकवास में रहकर इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में दैनिक संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 0.5 प्रतिशत से कम है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 97.3 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!