लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 108 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:12 IST

Open in App

पुडुचेरी, चार नवम्बर पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के 108 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,429 गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 597 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने यहां जारी एक बयान में कहा कि संघ शासित प्रदेश में जहां 108 नए मरीज सामने आएं वहीं संक्रमण से स्वस्थ हुए 419 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

बयान के अनुसार संक्रमण के अब तक सामने आए कुल 35,429 मरीजों में से फिलहाल 2129 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 32703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अनुसार वर्तमनान में कोविड-19 से मृत्यु दर और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.69 प्रतिशत और 92.31 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में अभी तक 3.21 लाख नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 2.82 लाख नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि बाकी नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह