नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा 2022 तक तैयार हो जायेगी : उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:48 IST2021-02-06T18:48:11+5:302021-02-06T18:48:11+5:30

108-foot-tall statue of Nadprabhu Kempegowda will be ready by 2022: Deputy Chief Minister | नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा 2022 तक तैयार हो जायेगी : उपमुख्यमंत्री

नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा 2022 तक तैयार हो जायेगी : उपमुख्यमंत्री

नयी दिल्ली, छह फरवरी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वत्तनारायण ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थापित की जाने वाली नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा में बनाई जा रही है और यह अगले वर्ष तक तैयार हो जायेगी।

जाने-माने मूर्तिकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार अपने नोएडा स्टूडियो में प्रतिमा का डिजाइन तैयार कर रहे हैं। सुतार ने गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और बेंगलुरु में 'गांधीजी' की प्रतिमा बनाई थी।

यहां प्रतिमा के कार्य की समीक्षा करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, ‘‘कोविड-19 के कारण काम में विलंब हुआ। यह प्रतिमा अगले वर्ष तक तैयार हो जायेगी। इस पर 85 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा।’’

उन्होंने बताया कि परियोजना की आधारशिला पिछले साल रखी गई थी। प्रतिमा 23 एकड़ के हेरिटेज पार्क में स्थापित की जाएगी जो केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तहत आयेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 108-foot-tall statue of Nadprabhu Kempegowda will be ready by 2022: Deputy Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे