लाइव न्यूज़ :

राज्यों को 10,796 आक्सीजन सांद्रक, 12,269 आक्सीजन सिलेंडर, 4.22 लाख रेमडेसिविर शीशियां भेजी गई : सरकार

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 27 अप्रैल से 13 मई तक वैश्विक सहायता के रूप में प्राप्त चिकित्सा सहायता के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सड़क एवं हवाई मार्ग से 10,796 ऑक्सीजन सांद्रक, 12,269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 4.22 लाख रेमडेसिविर की शीशियां भेजी गई हैं ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ केंद्र सरकार "समग्र सरकार" के दृष्टिकोण के तहत वैश्विक सहायता को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक अविलंब आवंटित करने और पहुंचाने के लिए लगातार कार्यरत है।’’

12 एवं 13 मई को इंडोनेशिया, लक्जमबर्ग, ओमान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, फिनलैंड, ग्रीस आदि देशों से महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई थी जिसमें 1506 आक्सीजन सांद्रक, 434 आक्सीजन सिलेंडर और 58 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी शामिल है ।

मंत्रालय के अनुसार, 27 अप्रैल से 13 मई तक 10,796 ऑक्सीजन सांद्रक, 12,269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,497 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी तथा लगभग 4.22 लाख रेमडेसिविर की शीशियां राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सड़क तथा हवाई मार्ग से वितरित/भेजे जा चुके हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह इसकी समग्र रूप से निगरानी कर रही है ।

मंत्रालय ने विदेशों से प्राप्त चिकित्सा एवं अन्य सहायता प्राप्त की एवं आवंटन को लेकर एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया है । यह 26 अप्रैल से काम कर रहा है। इसके अलावा 2 मई को मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित