लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: 24 घंटे में भारत में 1076 नए मामले आए सामने, 270 लोग हुए हैं ठीक, कुल 11439 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 15, 2020 16:45 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस से कुल 11439 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 377 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 270 लोग ठीक हुए हैं।देश में अब तक कुल 11439 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और कुल 377 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11439 हो गई है। कोरोना वायरस महामारी से देश में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 270 लोग ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 11439 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और कुल 377 लोगों की मौत हुई है।"

इसके अलावा लव अग्रवाल ने बताया कि देश कि जिलों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। उन्होंने कहा, "देश के जिलों को हॉटस्पॉट ​जिले,नॉन-हॉटस्पॉट जिले (जहां मामले सामने आ रहे हैं ) और ग्रीन जोन जिलों (जहां कोई मामला सामने नहीं आया है) में बांटा गया है। हॉटस्पॉट जिले वो हैं जहां ज्यादा मामले आ रहे हैं या मामलों की बढ़ने की गति तेज है।"

उन्होंने कहा, "हर जिले में एक कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है। जिलों को बताया गया है कि वो कोविड डेडिकेटिड अस्पताल, माइल्ड केस के लिए कोविड केयर सेंटर और गंभीर मामलों के लिए कोविड हेल्थ सेंटर, नाजुक मामलों के लिए कोविड अस्पताल बनाएं। (जहां वेंटिलेटर भी मौजूद हो)।"

लव अग्रवाल ने आगे कहा, "सभी जिलों को कहा गया है कि वो जिला स्तर पर कोविड-19 के लिए एक संकट प्रबंधन प्लान बनाएंं। जिलों को कहा है कि एक की असफलता पूरे देश की असफलता का कारण हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि ​कंटेनमेंट प्लान पूरे देश में हर जिले में समान रूप से लागू हो।"

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया