लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,074 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ सितंबर कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,074 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,59,164 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,462 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

कर्नाटक में महामारी की शुरुआत के बाद से बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण से सबसे कम मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,136 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,04,683 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,992 हो गयी है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने एक ट्वीट कर कहा कि दूसरी लहर के दौरान आज राज्य में कोविड-19 के सबसे कम मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत मार्च के मध्य में हुई थी।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 343 नये मामले सामने। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ में 176, उडुपी में 126, हासन में 81 और चिक्कमगलुरु में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले सामने आए। संक्रमण की दर 0.63 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.37 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 4,49,07,570 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,69,448 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह