लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,070 नए मामले सामने आए, छह और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 नवंबर गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,070 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,310 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि छह और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,803 हो गई है। रविवार को अहमदाबाद में तीन तथा राजकोट, सूरत एवं वड़ोदरा में एक-एक कोविड-19 मरीज की मौत हो गयी।

विभाग के अनुसार रविवार को 1,001 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.30 फीसदी हो गयी है। राज्य में अबतक 1,71,932 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोविड-19 के 12,575 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अहमदाबाद में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 219 नये मरीज सामने आये तथा सूरत में 187, राजकोट में 150 और वड़ोदरा में 140 नये मामले सामने आये।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 49,842 परीक्षण हुए हैं जिसके साथ ही अब तक कोविड-19 की 68,37,282 जांच हो चुकी है।

केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव में तथा नागर हवेली में संक्रमितों की संख्या 3263 हो गयी जिनमें 3242 स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच