लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 107 नए मामले आए, 27 जून के बाद सबसे अधिक संख्या

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 107 नए मामले आए ,जो 27 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है और संक्रमण दर बढ़कर 0.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को कोविड-19 के 256 मामले आए थे, जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 86 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को 69 नए मरीज सामने आए थे।

दिल्ली में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर पैदा भय के बीच हुई है। दिल्ली में शुक्रवार को ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 12 थी, जो अब बढ़कर 22 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 14,42,197 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14.16 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में महामारी से 25,101 मरीजों की अबतक जान गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक तीन मरीजों की मौत दर्ज की गई है। दिल्ली में नवंबर, अक्टूबर और सितंबर में क्रमश: सात, चार और पांच मरीजों की जान कोविड-19 से गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग