लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 10,691 नए मामले, 85 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 अक्टूबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 10,691 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,94,800 पर पहुंच गयी है जबकि राज्य में महामारी से 85 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 26,258 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12,655 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 46,56,866 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,11,083 हो गयी है।

इसके अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 1,639 नए मामले सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 1,378, तिरुवनंतपुरम में 1,197 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 976 नए मामले सामने आए।

गौरतलब है कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, अब संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 81,914 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई। राज्य में कुल 3,61,495 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 12,752 लोग विभिन्न अस्पतालों में पृथक-वास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल