लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 10,649 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 15:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 मई ओडिशा में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में वृद्धि लगातार जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या एक लाख पार कर गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि राज्य में 10,649 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,00,313 हो गयी है जबकि संक्रमण से अब तक 4,73,680 मरीज ठीक हो चुके हैं।

खुर्दा जिला में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,886 है। भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। इसके बाद सुंदरगढ़ (11,466) और कटक (8,274) का स्थान आता है।

नए मामलों में 5,965 की पुष्टि पृथक-वास केंद्रों में हुई और 4,684 मामलों की पुष्टि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान हुई।

अधिकारी के अनुसार खुर्दा से सबसे अधिक 1,557 मामले आये हैं, इसके बाद कटक में 930, सुंदरगढ़ में 774, अंगुल में 557 और बालासोर में 503 मामले आये हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर बताया, ‘‘यह बताते हुए खेद हो रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि अंगुल जिला से तीन लोगों के मरने की सूचना है और सुरंदगढ़ तथा पुरी से दो-दो लोगों के दम तोड़ने की सूचना है। बालासोर, बारगढ़, खुर्दा, बोलांगीर, बौध, गंजाम, जगतसिंघपुर, कंधमाल, मलकानगिरी, नुआपाड़ा, रायगड़ा और सम्बलपुर में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की जान गयी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक 53 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में बुधवार को 51,451 नमूनों की जांच के साथ अब तक 1.07 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान