लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1061, कर्नाटक में 478 नए मामले

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:36 IST

Open in App

चेन्नई/हैदराबाद/बेंगलुरु, 28 अक्टूबर तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,061 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,99,554 हो गई। इसके अलावा, राज्य में 12 रोगियों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की तादाद 36,072 तक पहुंच गई है।

वहीं, तेलंगाना में संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई है। इसके अलावा, कर्नाटक में संक्रमण के 478 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,286 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 26,51,431 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 12,051 है। बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 1,22,835 नमूनों की जांच की गई।

वहीं, तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,71,000 हो गई है। राज्य में एक रोगी की मौत होने के साथ ही मृतकों की तादाद 3,952 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया है कि 208 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 6,62,922 हो गई। राज्य में फिलहाल 4,126 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, कर्नाटक बृहस्पतिवार को संक्रमण के 478 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,87,313 हो गई है। राज्य में 17 मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 38,054 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान 334 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,40,673 हो गई। राज्य में फिलहाल 8,557 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 235 नए मामले दर्ज किए गए जबकि सात मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल