लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1061 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 28, 2021 00:07 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मार्च उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में चार और मौत हो गई जबकि इसी अवधि में 1,061 नये संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दो दिनों से राज्य में संक्रमण का आंकड़ा एक हजार पार कर गया है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में चार और मौत होने से अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,783 हो गया।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,061 नए संक्रमित पाये गये जिससे अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,12,351 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 255 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया है। अब तक राज्य में 5,96,953 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में इस समय 6,615 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें कुछ पृथक-वास में और कुछ निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और शुक्रवार को 273 नये संक्रमित पाये गये। इसके अलावा प्रयागराज में 46, वाराणसी में 43 और गौतमबुद्धनगर तथा गोरखपुर में 41-41 नये मरीज पाये गये हैं। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तीन मौत लखनऊ और एक प्रयागराज में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर