लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला फिर से एक हजार के पार, जानें कितने नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 28, 2021 08:07 IST

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में चार और मौत होने से अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,783 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में पिछले 24 घंटे में 1,061 नए संक्रमित पाये गये।अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,12,351 हो गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में चार और मौत हो गई जबकि इसी अवधि में 1,061 नये संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दो दिनों से राज्य में संक्रमण का आंकड़ा एक हजार पार कर गया है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में चार और मौत होने से अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,783 हो गया। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,061 नए संक्रमित पाये गये जिससे अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,12,351 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 255 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया है। अब तक राज्य में 5,96,953 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय 6,615 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें कुछ पृथक-वास में और कुछ निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और शुक्रवार को 273 नये संक्रमित पाये गये। इसके अलावा प्रयागराज में 46, वाराणसी में 43 और गौतमबुद्धनगर तथा गोरखपुर में 41-41 नये मरीज पाये गये हैं। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तीन मौत लखनऊ और एक प्रयागराज में हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं