लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 106 नए मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:45 IST

Open in App

रायपुर, 29 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से और 106 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,07,847 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 25 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की है। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 106 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 12, दुर्ग से तीन, राजनांदगांव से पांच, बालोद से एक, कबीरधाम से दो, धमतरी से दो, बिलासपुर से 17, रायगढ़ से 40, कोरबा से तीन, जांजगीर—चांपा से 13, सूरजपुर से चार, जशपुर से एक, बस्तर से एक, कांकेर से एक और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,07,847 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,784 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 463 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,600 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग