लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आये, आंकड़ा 2,942 तक पहुंचा

By भाषा | Updated: May 5, 2020 05:25 IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,942 तक पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,942 तक पहुंच गया।राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 165 हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,942 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 165 हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें उज्जैन में पांच, बुरहानपुर में दो और रायसेन एवं इंदौर में एक—एक व्यक्ति की मौत शामिल है।

राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 77 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 35, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात—सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 106 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,942 हो गयी है।

प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 43 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 31, बुरहानपुर में 16, उज्जैन में 10, जबलपुर एवं रायसेन में दो—दो और मुरैना एवं सतना में एक—एक नया कोरोना का मरीज मिला है। इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,611 हो गयी है, जबकि भोपाल में 563, उज्जैन में 166, जबलपुर में 98, खरगोन में 77, रायसेन में 59, धार में 55, खंडवा में 47, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 36, बड़वानी में 26, देवास में 26, बुरहानपुर में 34, रतलाम में 16, मुरैना में 17, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 12 हो गई है। इनके अलावा, शाजापुर में सात, सागर, छिंदवाड़ा एवं ग्वालियर में पांच—पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, शहडोल एवं हरदा में तीन—तीन, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा एवं अनूपपुर में दो—दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं सतना में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। दो कोविड—19 संक्रमित मरीज अन्य राज्यों के हैं।

प्रदेश के सतना जिले में पहली बार आज एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 34 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं। वहीं, कल जारी बुलेटिन में निवाडी जिले में दर्शित एक कोरोना वायरस संक्रमित की द्वितीय एवं तृतीय रिपोर्ट निगेटिव होने से उन्हें गाइडलाइन के अनुसार कोविड—19 संक्रमित की श्रेणी में नहीं माना गया है। अत: उसे विलोपित किया गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,921 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,860 की हालत स्थिर है जबकि 61 मरीज गंभीर हैं। कुल 856 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 29.09 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 836 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां