लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,058 नए मामले, नए मरीजों में 138 बच्चे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अगस्त ओडिशा में कोविड-19 के 1,058 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,94,565 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में 138 बच्चे हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 64 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,887 हो गई।

राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका पर चुप्पी साधे है लेकिन अधिकारी ने कहा कि 138 बच्चों का संक्रमित पाया जाना चिंता का विषय है।

राज्य में पृथकवास केंद्रों से 616 नए मामले सामने आए और बाकी 442 मामलो की जानकारी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद हुई। राज्य में दैनिक संक्रमण दर 1.53 फीसदी है।

राज्य के खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 376 मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। राज्य के 27 जिलों में संक्रमण के 100 से कम मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 1.93 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं