लाइव न्यूज़ :

केरल में 105 साल की परदादी ने चौथी कक्षा पास की, देश की सबसे उम्रदराज विद्यार्थी, 275 अंकों में से 205 अंक हासिल किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 20:37 IST

साक्षरता अभियान द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कुल 11593 विद्यार्थियों ने चौथी कक्षा के समतुल्य परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 10012 सफल रहे। इनमें 9456 महिलाएं हैं। साक्षरता अभियान का उद्देश्य राज्य को चार साल में पूर्ण साक्षर बनाना है। 

Open in App
ठळक मुद्देअम्मा के 12 पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं। अम्मा ने नौ वर्ष की उम्र में तीसरी कक्षा में औपचारिक शिक्षा छोड़ दी थी।

केरल की 105 वर्षीय परदादी चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सबसे अधिक उम्र वाली विद्यार्थी बन गई हैं।

अपने जीवन का शतक पूरा करने वाली भगीरथी अम्मा पिछले वर्ष राज्य साक्षरता अभियान द्वारा कोल्लम में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। अम्मा को बचपन से ही पढ़ाई की ललक रही, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी ही रही, क्योंकि मां की मौत के बाद छोटे भाई-बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।

अम्मा ने नौ वर्ष की उम्र में तीसरी कक्षा में औपचारिक शिक्षा छोड़ दी थी। शादी के बाद भी किस्मत ने उन्हें दगा दिया और उनके पति का निधन हो गया। तीस वर्ष की उम्र में ही छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गयी। अम्मा के 12 पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं।

भगीरथी अम्मा केरल राज्य साक्षरता मिशन कार्यक्रम की अभी तक की सबसे बुजुर्ग 'समतुल्य शिक्षार्थी' बन गईं हैं। गणित में पूर्णांक के साथ उन्होंने कुल 275 अंकों में से 205 अंक हासिल किए हैं। साक्षरता अभियान द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कुल 11593 विद्यार्थियों ने चौथी कक्षा के समतुल्य परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 10012 सफल रहे। इनमें 9456 महिलाएं हैं। साक्षरता अभियान का उद्देश्य राज्य को चार साल में पूर्ण साक्षर बनाना है। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनएजुकेशननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया