जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 105 नए मामले

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:36 IST2021-08-30T20:36:39+5:302021-08-30T20:36:39+5:30

105 new cases of corona virus in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 105 नए मामले

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 105 नए मामले

जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस से 105 नये लोगों के संक्रमित की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 3,25,253 पहुंच गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में किसी भी मरीज ने संक्रमण के कारण दम नहीं तोड़ा है। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 30 जम्मू क्षेत्र से मिले हैं जबकि 75 मरीजों की पुष्टि कश्मीर क्षेत्र में हुई है। अधिकारियों ने मुताबिक, सबसे ज्यादा 48 मामले श्रीनगर जिले में मिले हैं जिसके बाद डोडा में 14 मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1264 है जबकि 3,19,582 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं वायरस प्रदेश में 4407 लोगों की जान ले चुका है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के 44 मामलों की पुष्टि हुई है और रविवार शाम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 105 new cases of corona virus in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे