लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 10,489 नए मामले, संक्रमण दर कम होकर 14.24 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10,489 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 308 और मरीजों की मौत हो गयी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर कम होकर 14.24 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले एक महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि कोविड-19 के इन नये मामलों और मौतों से दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,72,475 हो गई है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 20,618 हो गई है।

विभाग ने बताया कि संक्रमण के ये नये मामले 10 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं जब 7,897 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, संक्रमण दर 13 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। दिल्ली में 13 अप्रैल को संक्रमण दर 13.1 प्रतिशत थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बुधवार को 300 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 13,287 नये मामले सामने आये थे जबकि संक्रमण दर 17 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के मुताबिक, 22 अप्रैल को संक्रमण दर सर्वाधिक 36.2 प्रतिशत रही थी। वहीं, तीन मई को सबसे ज्यादा 448 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 की 73,675 जांच की गई थी। विभाग ने कहा कि एक दिन में 15,189 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो गए। दिल्ली में उपचाराधीन मामलों की संख्या 77,717 है जो कि एक दिन पहले के 82,725 से कम है। इनमें से 48,340 व्यक्ति घर पर पृथकवास में हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 12.74 लाख से अधिक लोग या तो ठीक हो गए हैं, दिल्ली से बाहर चले गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में कोरोना वायरस रोगियों के लिए 23,423 अस्पताल बिस्तरों में से 5,212 खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग